मोटापा कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 14:40

वजन कम करने के लिए क्या न खाएं-

यह जानना बेहद जरुरी है की आपको खाने में किन खाद्य पदार्थो का सेवन नहीं करना है क्योंकि अक्सर लोग वजन कम करने की डाइट में ये जानने की कोशिश करते है की आखिर उन्हें क्या खाना चाहिए लेकिन इस बात पर उनका ध्यान नहीं जाता है की उन्हें किन खाद्य पदार्थो को नजरअंदाज करना है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो हम आपको आज ऐसे कुछ खाद्य पदार्थो के बारे में बताएंगे जिनका सेवन आपको बिलकुल नहीं करना है जैसे की

शुगर वाले ड्रिंक्स अवॉइड करें

इसमें बहुत अधिक स्वीटनर्स होते हैं। जो की आपका वजन बढ़ा देते है और अगर आप अपना वजन घटाना चाहते है तो इनका प्रयोग बिलकुल ना करें।

बाहर का खाना न खाएं
बाजारों के खाघ पदार्थो का सेवन ना करे क्योंकि एक दिन का बाहर का खाना आपके पूरे टारगेट को गड़बड़ा सकता है।
दही का अधिक सेवन ना करे

लोग वजन घटाने के लिए दही का सेवन ज्यादा करते हैं, लेकिन ज्यादा सेवन घटते वजन में बाधा बन सकता है।

ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन न करें।

अधिक नमक का सेवन आपके शरीर में सोडियम की मात्रा को बड़ा सकता है। इसलिए इसके सेवन से बचे।

इसी तरह आप कुछ दूसरे खाद्य पदार्थो का सेवन ना करे जैसे की

फ्रूट जूस में फ्रूट समाग्री कम ही होता है। यह प्रोसेस्ड होते हैं और चीनी से भरपूर होते हैं। कोई फायबर नहीं होता है।
समोसे, मोमोज़ हो या नूडल्स में मैदा होता है जिसमें कोई फाइबर नहीं होता है। यह रिफाइंड आटा है जो आपका वजन बढ़ाता है।
डीप फ्राइड चीजें न खाएं। यह वेट बढ़ाएगा।
शराब भी शरीर में मोटापा बढ़ाती है। इससे फैटी लिवर डिसीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
अगर आप अपनी डाइट से मीट को हटा नहीं सकते तो इससे सेवन को कम जरूर करें।
फ्रेंच फ्राइज को हेल्दी न समझें। इसमें बहुत कम विटामिन, मिनरल या फाइबर होता है। इसमें ज्यादा सोडियम और ट्रांस फैट होता है जो आपके पेट के लिए ठीक नहीं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info